बिकनी पहनकर सुर्खियों में आने का ट्रेंड काफी पुराना है लेकिन अब भी एक्ट्रेस इस ट्रेंड को फॉलो करती है। वैसे इंडिया में बिकनी पर बवाल होना भी काफी आम बात हैं। सोशल मीडिया पर अगर कोई भी एक्ट्रेस बिकनी फोटो शेयर करती है तो खुले विचारों वाले लोग तो उसे जमकर समर्थन देते हैं वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर गालियां और करारी सलाह भी देते हैं।
हाल ही में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने अपनी बिकनी फोटो शेयर की जिसके बाद उनकी फोटो पर कमेंट की बहार आ गई। लोगों ने उन्हें सलाह देना शुरू कर दिया। बुधवार को फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पिक्चर अपलोड की जिसमें वो समुद्र किनारे एक लकड़ी की कुर्सी पर बैठी हुई हैं।
फातिमा ने इस पिक्चर में बिकिनी पहनी है, लेकिन उनका बिकिनी पहनना उनके कुछ फॉलोअर्स को पसंद नहीं आ रहा है। मुस्लिम होने को आधार बनाकर उनकी इस तरह पिक्चर रमजान के पाक महीने में अपलोड करने पर ट्विटर पर खूब आलोचना हो रही है। ये कोई पहली बार नहीं हैं इससे पहले भी जायरा वसीम अपने एक स्टेटमेंट को लेकर काफी सुर्खियों में रही थी जिसके कारण उनकी काफी आलोचना की गई थी।