द्रौपदी का हो रहा चीर हरण और श्रीकृष्ण शॉपिंग में है बिजी
सोशल मीडिया यूजर्स की नजर और उनके रूख काफी तीखे है। उनके सामने कुछ भी गलत या फेक होता दिखता है तो तुरंत पकड़ लेते हैं। लेकिन इस बार मामला धार्मिक भावनाओं का था। कुछ दिनों पहले ही एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भगवान के चित्रों वाले डोरमेट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था। इस बार एक शॉपिंग वेबसाइट मिंत्रा की एक तस्वीर ने पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। ये तस्वीर थी जिसमें द्रौपदी का चीर हरण करते हुए दिखाया जा रहा है और कृष्ण ‘Myntra’ वेबसाइट पर एक्सट्रा लॉन्ग साड़ी ढूंढ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर काफी बवाल मचाया गया लेकिन बाद में इसकी हकीकत कुछ और ही निकली। आइए आपको बताते है क्या है पूरा मामला…
देश में कृष्ण जन्मोत्सव का माहौल था और लोग कृष्ण की फोटो ढूंढ रहे थे तभी एक ऐसा फोटो सामने आ गया जिसमे कृष्ण के सामने द्रौपदी का चीरहरण हो रहा है और कृष्ण मोबाइल पर मिंत्रा डॉट कॉम पर एक्स्ट्रा लॉन्ग सारी सर्च कर रहे है। इस फोटो के सामने आने के बाद ये पूरे ट्विटर पर आग की तरह फैल गया और #BoycottMyntra हैशटैग पॉपुलर हो गया। इस वेबसाइट का बहिष्कार होने लगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या है ये पूरा मामला…