रामायण काल को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। कुछ लोग जहां इसे नकारते हैं, वहीं कुछ इसे सत्य मानते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि भगवान राम ने धरती पर जन्म लिया भी था। क्या रावण के सच में दस सिर और बीस हाथ थे। क्या हनुमान जी अपना रूप मनचाहा बढ़ा सकते थे। ऐसे कई सवाल हैं जो समय-समय पर लोगों के जेहन में आते हैं। उसमें सबसे बड़ा सवाल है राम सेतु का जिसे भगवान राम ने बना कर वानर सेना के साथ रावण की नगरी लंका पर हमला बोला था। हालांकि इसे आस्था का नाम दिया जाता है लेकिन नासा द्वारा समुद्र में खोजा गया रामसेतु ऐसे लोगों की मान्यता को और पुष्ट करता है। आज हम आपको रामायण से जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों से अवगत कराने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपको यकीन हो जाएगा कि रामायण एक सच्ची घटना थी।
1. सांप के सिर जैसी गुफा
रावण जब माता सीता का अपहरण कर श्रीलंका पहुंचा तो सबसे पहले सीता जी को इसी जगह रखा था। इस गुफा का सिर कोबरा सांप की तरह फैला हुआ है। गुफा के आसपास की नक्काशी इस बात का प्रमाण है।
2. हनुमान गढ़ी
जहां हनुमान जी भगवान राम का इंतजार किया करते थे उसे हनुमान गढ़ी के नाम से जाना गया। रामायण में इस जगह के बारे में लिखा है। अयोध्या के पास इस जगह पर आज एक हनुमान मंदिर है जो हनुमान गढ़ी के नाम से प्रसिद्ध है।
3. हनुमान जी के पद चिन्ह
रामायण में वर्णन है कि जब हनुमान जी ने सीता जी को खोजने के लिए समुद्र पार किया था तब उन्होंने विशाल रूप धारण किया था। इसीलिए जब वो श्रीलंका पहुंचे तो उनके पैर के निशान वहां बन गए जो आज भी वहां मौजूद हैं।
4. राम सेतु
रामायण और प्रभु श्री राम के होने का प्रमाण राम सेतु है। समुद्र के ऊपर श्रीलंका तक बने इस सेतु के बारे में रामायण में लिखा है। इसकी खोज भी की जा चुकी है। ये सेतु ऐसे पत्थरों से बना है जो पानी में तैरते हैं।
5. तैरने वाले पत्थर
समुद्र पर पुल बनाने के लिए ऐसे पत्थरों की जरूरत थी जो पानी मे तैर सकें। ऐसे मे नल और नील को मिले श्राप की वजह से वो सभी पत्थर जिन्हें नल और नील ने छुआ वो पानी में तैरने लगे। उन्हीं पत्थरों पर राम लिख कर उनसे पुल बनाया गया। सुनामी के बाद रामेश्वरम में उन पत्थरों में से कुछ अलग हो कर जमीन पर आ गए थे। शोधकर्ताओं नें जब उसे दोबारा पानी में फेंका तो वो तैर रहे थे।
6. द्रोणागिरी पर्वत
लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध के दौरान जब लक्ष्मण को मेघनाथ ने मूर्छित कर दिया था तब हनुमान जी संजीवनी लेने द्रोणागिरी पर्वत गए थे। संजीवनी की पहचान ना होने के चलते वो पूरा पर्वत ही लंका उठा लाए थे। कहा जाता है युद्ध के बाद उन्होंने द्रोणागिरी को यथास्थान पहुंचा दिया था।
7. श्रीलंका में हिमालय की जड़ी-बूटी
श्रीलंका मे उस स्थान पर जहां लक्ष्मण मूर्छित होकर गिरे थे और उन्हे संजीवनी दी गई थी वहां हिमालय की दुर्लभ जड़ी-बूटियों के अंश मिले हैं। हिमालय की जड़ी-बूटियों का श्रीलंका में पाया जाना राम के होने का प्रमाण है।
8. अशोक वाटिका
सीता हरण के पश्चात रावण जब उन्हें लेकर लंका पहुंचा तो माता सीता ने महल में रहने से इनकार कर दिया। जहां पर माता सीता को रखा गया वह अशोक वाटिका कहलाई। माता सीता अशोक के वृक्ष के नीचे बैठती थीं। ये जगह सीता एल्या के नाम से प्रसिद्ध है।
10. लेपाक्षी मंदिर
सीता हरण के दौरान रावण उन्हें आकाश मार्ग से लंका ले जा रहा था। रावण को रोकने के लिए जटायू ने उससे युद्ध किया लेकिन रावण ने उनका वध कर दिया था। आकाश मार्ग से जटायू जिस जगह पर आकर गिरे उसे लेपाक्षी मंदिर के नाम से जाना जाता है। नेक्स्ट पेज पर देखें 10 और तथ्य जो बताते हैं रामायण का अस्तित्व –