Tuesday, August 8th, 2017
Flash

जानिए कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव




Social

President

देश के राष्ट्रपति प्रथम पुरुष होते हैं, जो देश के सबसे सम्मानीय सर्वोच्च नागरिक कहे जाते हैं। राष्ट्रपति का चयन सीधे तौर पर जनता नहीं करती है, बल्कि उनका चुनाव जनता के चुने गए संसद सदस्य व विधानसभा सदस्य करते हैं। राष्ट्रपति अपने पद की शपथ भारत के मुख्य न्यायाधीश के सामने लेते हैं। राष्ट्रपति का चयन बहुत ही खास होता है। अब तक भारतीय राष्ट्रपति पद पर बहुत ही सम्मानीय व्यक्तित्व विराजमान हुए है। आगामी जुलाई में  राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं, 2017 राष्ट्रपति चुनाव भी बहुत ही महत्वपूर्ण है। कौन होगा अगला राष्ट्रपति ये तो वक्त ही बताएगा, फिलहाल जानते हैं, कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव –

राष्ट्रपति पद के लिए जरुरी है की चुने गए व्यक्ति भारत के नागरिक हो। 35 साल या उससे अधिक उम्र आवश्यक है। लोकसभा की सदस्यता अनिवार्य है। यदि कोई नागरिक किसी भी तरह की सरकारी नौकरी में काम करता है तो वह राष्ट्रपति बनने के पात्र नहीं है। राष्ट्रपति बनने के लिए जरुरी है कि नागरिक कोई भी सरकारी काम ना करता हो। वर्तमान के उपराष्ट्रपति इस पद के लिए उम्मीदवार के रुप में खड़े हो सकते हैं। किसी भी प्रदेश के गवर्नर भी इस चुनाव में खड़े हो सकते हैं।

राष्ट्रपति पद के लिए शर्तें
राष्ट्रपति पद के चुनाव के बाद वे संसद या किसी भी प्रदेश की विधानसभा का सदस्य नहीं बन सकते हैं, अगर वो पहले से इसके सदस्य है तो उन्हें उस पद से इस्तीफा देना होगा। राष्ट्रपति की किसी भी सरकारी ऑफिस के मुनाफों में हिस्सेदारी नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रपति बिना किसी भुगतान के राष्ट्रपति भवन का इस्तेमाल कर सकता है।

राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया
राष्ट्रपति पद रिक्त होने के कुछ समय पहले ही इसके चयन की प्रक्रिया शुरु हो जाती है। चुनाव के लिए नाम की घोषणा राष्ट्रपति के ऑफिस में होती है, इसके लिए पहले 50 लोगों को मतदाता सूचि में पहले रखा जाता है। दूसरे 50 लोगों को स्थान मिलता है, प्रत्येक उम्मीदवार को सुरक्षा जमा राशी के रुप में 15 हजार रुपए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जमा करना होता है।

Sponsored



Follow Us

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories