Tuesday, August 8th, 2017
Flash

बिना आर्मी के भी सुरक्षित हैं ये देश




Travel

आर्मी ऐसी फोर्स कहलाती है जो अपनी जान जोखिम में डाल कर देश की रक्षा करती है। आज देश में बढ़ते आतंकवाद को देखते हुए आर्मी काफी महत्वपूर्ण हो गई है। बिना आर्मी के हम देश के सुरक्षित रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां आर्मी जैसा कुछ नहीं है फिर भी उन देशों के लोग सुरक्षित हैं और खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही देशों के बारे में जहां नहीं है कोई आर्मी। तो आइए जानते हैं कौन-से हैं वो देश…

सोलोमन द्वीप

1

ये द्वीप दक्षिण प्रशांत में आता है। ये सैकड़ों द्वीपों का एक समूह है जो कि स्कूबा डाइविंग के लिए जाना जाता है। इस देश के पास कोई आर्मी फोर्स नहीं है।

मार्शल द्वीप

2

ये देश प्रशांत महासागर के भूमध्य रेखा के पास स्थित है। इसकी आबादी 52,634 है लेकिन अभी तक यहां पर कोई आर्मी फोर्स नहीं है।

लिकटेंस्टीन

3

ये यूरोप में है और मध्यकाल के महलों के लिए जाना जाता है। 1868 में लिकटेंस्टीन ने अपनी फोर्स को खत्म कर दिया था क्योंकि ये उनके लिए बहुत महंगी साबित हो रही थी। यहां केवल युद्ध के दौरान ही आर्मी फोर्स आती है। लेकिन भगवान की दया से आज तक ऐसी स्थिति पैदा ही नहीं हुई।

पलाऊ

4

पलाऊ भी एक द्वीप है। ये प्रशांत महासागर में स्थित है। ये अपने खूबसूरत नजारों और स्कूबा डाइविंग के लिए जाना जाता है। यहां कोई आर्मी फोर्स नहीं है। केवल 30 पुलिस ऑफिसर्स को ही यहां रहने की अनुमति है।

वेटिकन सिटी

5

वेटिकन सिटी इटली में है। इस देश के पास अपनी कोई आर्मी फोर्स तो नहीं है लेकिन जरुरत पड़ने पर इटली की आर्मी फोर्स इसकी मदद करती है।

तुवालु

6

तुवालु ओशिनिया में है। ये दक्षिण प्रशांत क्षेत्र का एक स्वतंत्र राष्ट्र है। यहां एक छोटे से पुलिस बल के अलावा कोई भी सशस्त्र बल मौजूद नहीं है। ये पुलिस बल वहां समुद्र की निगरानी करता है।

समोआ

7

समोआ पोलिनेशिया सामोन द्वीप के पश्चिमी समूह में शामिल है। समोआ के पास किसी भी प्रकार का सेना बल नहीं है। जरुरत पड़ने पर न्यूजीलैंड की सेना इसकी रक्षा करती है।

नाउरू

8

यहां भी किसी तरह का कोई सशस्त्र बल नहीं है। जरुरत पड़ने पर ऑस्ट्रेलिया का सशस्त्र पुलिस बल नाउरू की रक्षा की जिम्मेदारी लेता है।

ग्रेनाडा

9

ग्रेनाडा के पास 1983 के बाद से ही आर्मी फोर्स नहीं है।

अंडोरा

10

85000 की आबादी वाला ये यूरोप का छठा छोटा देश है। ये 468 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ देश है। यहां अभी तक कोई आर्मी फोर्स नहीं है।

Sponsored



Follow Us

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories