टी.वी. की दुनियाँ के बड़े नामों में शामिल और हिंदी फिल्म क्वीन में कंगना रनौत और बजरंगी भाईजान में करीना कपूर की माँ का किरदार निभाने वाली अलका कौशल को उनकी माँ के साथ 2 साल जेल की सजा सुनाई गई है। अलका और उनकी मां सुशीला बडोला को 50 लाख का चेक बाउंस होने के मामले में पंजाब के संगरूर की कोर्ट ने दो-दो साल कैद की सजा सुनाई। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पूरा मामला धोकाधड़ी का है, दोनों मां-बेटियों पर चेक बाउंस होने का आरोप है। महाराष्ट्र के संगरूर की जिला अदालत ने यह फैसला सुनाया। एक नामी न्यूज़ पेपर के मुताबिक आरोप है कि अलका और उनकी मां ने अवतार सिंह नाम के एक आदमी से सीरियल बनाने के लिए 50 लाख् रुपए का फाइनांस लिया था। बाद में जब अवतार सिंह ने पैसा मांगा तो उन्होंने 25- 25 लाख रुपए के दो चेक दिए जो बाउंस हो गए।
इस बात से नाराज अवतार सिंह ने मलेरकोटला की अदालत में मुकदमा दर्ज कराया था। साल 2015 में अदालत ने अलका और उनकी मां को दो साल की सजा सुनाई, जिस पर उन्होंने संगरूर की अदालत में अपील की। संगरूर अदालत ने मलेरकोटला अदालत के फैसले को बरकरार रखी और उन्हें जेल भेज दिया गया।
अलका कौशल के भाई वरुण बडोला भी टी.वी. की दुनिया का जाना पहचाना नाम है। उनका पूरा परिवार अभिनय से जुड़ा है। भाभी रागिनी सचदेव अभिनेत्री हैं और पिता थिएटर आर्टिस्ट हैं। अलका कौशल टीवी शो कुमकुम, कुबूल है और स्वरागिनी के लिए भी जानी जाती है। इसके अलावा अलका ने नया दौर, अकबर द ग्रेट और इंडिया मोस्ट वाटेड जैसे कई शो किये हैं।