Thursday, August 10th, 2017
Flash

क्या आप जानते हैं कैसे-कैसे होते हैं योग?




Health & Food

goat new

आपने योग के बारे में तो सुना ही होगा। ये मानसिक व शारीरिक रूप से लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। भारत में शुरू हुआ योग अब अपने मूल स्वरूप के अलावा भी कई रूपों में उपलब्ध है। आपको जो पसंद हो , जैसा पसंद हो वैसी योग क्लास मिल सकती है। कहीं गर्म कमरे में, तो कहीं बकरी के साथ भी योग होता है। सुनने में भले ही अजीब लगता हो, लेकिन ये सच है।

गोट योग-

अमेरिका के कई शहरों में खास बौनी प्रजाति की नाइजीरियाई बकरी को योग क्लासों में रखा जा रहा है। कभी योग करने वालों की पीठ पर सवार होती है तो कभी उन्हें चाटकर योग करती हुई बकरियां भी उनका मनोरंजन करती हैं।

beer yog new

बीयर योग-

भारत में योगाचार्य आपको इस योग के बारे में नहीं बता पाएंगे। लेकिन बर्लिन में योग का यह एक नया अंदाज है। दो बीयर की बोतलों के साथ योग। बता दें कि लंबे समय से लोग इस योग को अलग अलग अंदाज में स्वीकार कर रहे हैं।

areil

एरियल योग-

छत से लटके कपड़े में लिपट कर लोग हवा में लटकते हैं और योग की कई मुद्राओं का अभ्यास करते हैं। इस तरीके में केवल योग की नहीं  बल्कि डांस और जिमनास्टिक का भी अंश मिला होता है।

hot new

हॉट योग-

अमेरिका को हॉट योग से परिचय कराने का श्रेय जाता है भारतीय मूल के बिक्रम चौधरी को। उनके हॉट योग में 40 डिग्री तापमान वाले कमरे में 26 हठ योग की सीरिज करवाई जाती थी। 1970 के दशक से लोकप्रिय रहे चौधरी के खिलाफ हाल ही में गिरफ्तारी का वारंट निकला है।

laughfter new

लाफ्टर योग-

अब तो हंसी को भी योग का दर्जा मिल चुका है। दुनियाभर में हास्य योग का खूब चलन है। इसकी शुरूआत मुंबई में डॉ.मदन कटारिया ने की थी। आज दुनिया के कई देशों में हास्य योग के सैकड़ों क्लब हैं। गहरी सांस लेना और शरीर को खींचने के साथ-साथ हंसी का मेल हास्य योग में सिखाया जाता है।

कुछ समय ईश्वर के लिए बिताएं, सफलता ही सफलता मिलेगी : यूथ आइकॉन”स्वामी

“oxidative stress”करना है कम, तो अपनाएं ये उपाय

Sponsored



Follow Us

Youthens Poll

‘‘आज़ादी के 70 साल’’ इस देश का असली मालिक कौन?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Notification

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories