Thursday, August 31st, 2017
Flash

माउस खराब हो गया है तो कीबोर्ड को ऐसे बनाएं माउस




Auto & Technology

keyboard mouse

कभी-कभी आपके कंप्यूटर का माउस काम करना बंद कर देता है या आपका माउस खराब हो जाता है तब आप क्या करते है। तो आप यहीं कहेंगे कि कंप्यूटर बंद करके दूसरा माउस लगा लेते है। लेकिन अगर दूसरा माउस भी न हो और कोई जरूरी काम करना हो तब क्या करेंगे आप? तब तो आपका काम ही बिगड़ जाएगा। तो आप टेंशन मत लीजिए हम आपका काम नहीं बिगड़ने देंगे। अगर आपका माउस खराब भी हो जाएं तो भी आप अपने कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते है। यहां पर हम आपको ऐसी टिप्स बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप माउस के बिना भी कंप्यूटर को चला सकते है।

की-बोर्ड को बनाएं माउस
जब भी आपका माउस खराब हो तो आप अपने की-बोर्ड को माउस के रूप में यूज कर सकते है लेकिन ये अभी आपके लिए इतना आसान भी नहीं है। लेकिन हमारी ये टिप्स आपके लिए की बोर्ड को आसानी से माउस बना देगी। कंप्यूटर में मात्र एक शॉर्ट की के जरिए आप अपने की बोर्ड को माउस के रूप में यूज कर सकते है। आइए जानते है किस तरह की बोर्ड को माउस के रूप में एक्टिव करें

keyboard mouse

अगर आपका माउस खराब हो चुका है तो आप की बोर्ड पर Alt+Shift+Num Lock तीनो बटन एक साथ दबाकर इस ऑप्शन को शुरू कर सकते है।

mouse key active

 

इस तरह यूज करें की बोर्ड माउस
कीबोर्ड माउस को यूज करना काफी आसान है।

1. किसी भी फाइल पर क्लिक करने के लिए की बोर्ड के न्यूमैरिक कीबोर्ड से 5 नंबर की को प्रेस करें।

2. कहीं पर भी राइट क्लिक करने के लिए की बोर्ड के न्यूमैरिक कीबोर्ड पर – प्रेस करें।

3. लेफ्ट क्लिक और डबल क्लिक करने के लिए न्यूमैरिक की-बोर्ड पर प्लस प्रेस करें।

4. प्वाइंटर को ड्रेग करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करना पड़ेगी। प्वाइंटर को आप 9,8,7,4,6,3,2,1 बटन प्रेस करके कर सकते है।

deactive mouse key

कीबोर्ड माउस को ऑफ कैसे करें
कीबोर्ड माउस को ऑफ करना भी बहुत आसान है। जितनी आसानी से आपने की बोर्ड पर माउस को एक्टिव किया था बस उसी तरह ये डिएक्टिव भी होता है। डिएक्टिव करने के लिए तीनों बटनों Alt+Shift+Num Lock को एक साथ प्रेस करें और डिएक्टिव करें।

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

test

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories