एक समय था जब ग्लैमर केवल टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में ही देखने को मिलता था, लेकिन अब इन दोनों इंडस्ट्री से इतर अब क्रिकेट के मैदान पर भी ग्लैमर खूब छाया हुआ है। अगर आत इंडियन क्रिकेटर्स की करें तो विराट कोहली, रविन्द्र जडेजा से लेकर नए नवेले खिलाडिय़ों के अंदाज तो आपने खूब देखे होंगे। इनके साथ ही इनकी पत्नियां खूबसूरती के मामले में टॉप मॉडल्स को भी पीछे छोड़ देती हैं। ये बात अलग है कि विराट कोहली की गर्लफ्रेंड तो खुद ही एक्ट्रेस हैं। लेकिन साक्षी धोनी, दिनेश कार्तिक की वाइफ का ही उदाहरण ले लीजिए।
वैसे इन दिनों एक और प्लेयर सुर्खियों में हैं, जो आईपीएल 10 के लिए खेल रहे हैं, वो हैं मनोज तिवारी। इनकी वाइफ की तस्वीरें अगर आप देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। ये भी किसी मॉडल या स्टार से कम नहीं दिखती। तो मिलिए सुष्मिता रॉय से जो अपने बल्लेबाजी का जादू बिखेरने वाले खिलाड़ी मनोज तिवारी की पत्नी हैं। आपको बता दें कि मनोज तिवारी आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंट्स की तरफ से खेल रहे हैं।
सष्मिता ने यह तस्वीर महिला दिवस पर शेयर की थी। उनकी इस तस्वीर में सशक्त महिला की झलक दिखाई दे रही है।
– इटली में वैकेशंस के दौरान ली गई तस्वीर में वे काफी हॉट नजर आ रही हैं। वैसे तो इन दोनों की लव स्टोरी भी बहुत प्यारी है। जानिए इनकी लव स्टोरी के बारे में।
– सन् 2013 में दोनों की शादी हुई थी। उन्होंने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सात फेरे लिए थे।
– मनोज तो पहली बार में ही सुष्मिता की क्यूटनेस के दीवाने हो गए थे और तभी सुष्मिता को प्रपोज कर दिया। फिर सात साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
दिलचस्प बात ये है कि आईपीएल 2012 के दौरान जब मनोज ने मुंबई इंडियन्स के मलिंगा की गेंद पर छक्का जड़ दिया , तो सुष्मिता शादी के लिए राजी हो गईं। दरअसल, सुष्मिता को डाउट था कि मनोज किसी श्रीलंकाई गेंदबाज के खिलाफ शॉट मार सकते हैं या नहीं और उस दिन उन्हें उनका जवाब मिल गया।
मनोज और सुष्मिता घूमने-फिरने के बहुत शौकीन हैं। सुष्मिता अपनी हर तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।