Thursday, August 31st, 2017
Flash

विवादों से सुर्खियां में छाए रहने वाले ऑलराउंडर डायरेक्टर




Entertainment

d

फिल्म जगत के बेहतरीन डायरेक्टर करण जौहर जिनका आज जन्मदिन है, सफलता खुद इनके साथ चलती है। इन्हें सिर्फ डायरेक्टर कह कर संबोधित करना सही नहीं होगा क्योंकि ये बेहतरीन निर्माता, स्क्रीनराइटर, कास्ट्यूम डिजाइनर, अभिनेता और टेलीविजन पर्सनैलिटी के हैं। फिल्मी दुनिया के हर क्षेत्र में इन्होंने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया हैं। अपने काम के साथ ये कोई न कोई विवादों से भी सुर्खियों में रहते हैं-

करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 को मुंबई में हुआ है, उनके पिता यश जौहर बॉलीवुड फिल्मों के बड़े निर्माता और धर्मा प्रोडक्शन्स के संस्थापक थे। उनकी माता का नाम हीरु जौहर है। इनके परिवार में हाल ही में दो बच्चों का नाम भी शामिल हुआ है, करण के दो बच्चें यश और रुही। करण ने मुंबई के ग्रीनलान्स हाई स्कूल और एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई की है। उन्होंने फ्रेंच में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। फ्रेंच लैंग्वेज में इनकी पकड़ जोरदार है।

फिल्मी करियर
बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से सहायक निर्देशक के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर ने शुरुआत की थी। इस फिल्म की सबसे खास बात ये भी थी की इसमें करण में भी एक्टिंग की थी। निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है, जो ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। इसके बाद इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म बनायी। सभी फिल्मों ने बेहतर कारोबार किया।

करण जौहर की टॉप 5 फिल्में
कुछ कुछ होता है
कभी खुशी कभी गम
कभी अलविदा न कहना
माय नेम ईज खान
स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Karan Johar

छोटे पर्दे पर भी छाए करण
टेलीविजन पर करण का शो कॉफी विद करण जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इस शो में साक्षात्कार देने वालों में अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के अन्य बड़े नाम हैं। यह शो काफी पापुलर हुआ। इसके अलावा करण टीवी के कई शो में जज बन कर आएं हैं। उनके चाहने वाले दर्शक उन्हें टीवी पर भी बहुत पसंद करते हैं।

प्रेम से जुड़ी कहानियां इनकी फिल्में में
करण जौहर की अधिकतर फिल्में प्रेम पर आधारित होती हैं। हर फिल्म में इन्होंने प्रेम की अलग परिभाषा दिखाई हैं। इनकी फिल्मों को पसंद करने वालों में युवा सबसे ज्यादा होते हैं। कुछ फिल्में पारिवारिक भी रही, उन्हें भी बेहद पसंद किया है। रिश्तों को लेकर फिल्में बनाने पर यकिन करते हैं, करण जौहर।

सुर्खियों में रहते हमेशा
करण जौहर जितने अपने काम के लिए सुर्खियों में रहते हैं, उससे ज्यादा विवादों की वजह से भी ये चर्चा में बने रहते हैं। एआईबी रोस्ट नाम के यूट्यूब शो में उन्होंने हिस्सा लिया और हजारों की भीड़ में अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। यह शो तो मनोरंजन के लिए ही आयोजित हुआ था लेकिन बाद में कई संगठनों ने इसे लेकर करण जौहर का जमकर विरोध किया। ऐसे ही कई मुद्दों के चलते ये हमेशा चर्चा में रहे हैं, जैसे हाल ही में इनके दो बच्चें, बिना शादी के बच्चों के पिता बनने को लेकर ये चर्चा में हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories