ऐसा लग रहा है कि अब पेरिस ’प्यार के शहर’ से ’लुटेरों के शहर’ में बदल रहा है। कुछ दिनों पहले ही ख़बर आई थी कि किम कर्दशियां को कुछ चोरों ने बंदूक की नोट पर लूट लिया था। अब एक और शॉकिंग न्यूज़ आई है। इस बार मल्लिका शेरावत चोरों का शिकार हुई हैं।
डेली मेल की एक ख़बर के अनुसार, मल्लिका के अपार्टमेंट में घुसे चोरों ने न केवल उन पर आंसू गैस छोड़ी बल्कि उनकी पिटाई भी की। ये वाकया तब हुआ जब 11 नवंबर को मल्लिका अपने मेल फ्रैंड के साथ अपने अपार्टमेंट में पहुंची।
एक लोकल न्यूज़पेपर के अनुसार क्रिमिनल्स ने अपने चेहरे को स्कार्फ से ढक रखा था। जैसे ही मल्लिका और उनके मेल फ्रैंड अपार्टमेंट पहुंचे चोरों ने बिना कुछ कहे उन पर आंसू गैस छोड़ दी और दोनों को पीटना शुरु कर दिया। ऐसा करने के बाद चोर वहां से भाग निकले। इसके बाद मल्लिका और उनके फ्रैंड ने इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है। माना जा रहा है कि हमलावर डकैत करने के इरादे से घर में घुसे थे।