Friday, August 25th, 2017
Flash

ट्रैफिक सिग्नल पर किया था नीता को प्रपोज, ऐसी है मुकेश अंबानी की लवस्टोरी




Business

mukesh ambani birthday f

भारत में जब भी अमीरों की बात की जाती है अंबानी और टाटा की ही बात की जाती है। अंबानी तो अब अमीर होने का पर्याय है। खैर आप सभी धीरूभाई अंबानी के अमीर बनने की कहानी तो जानते हैं लेकिन बहुत ही कम लोग है जो मुकेश अंबानी के बारे में जानते हैं। मुकेश अंबानी धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे है और इस समय देश की सबसे अमीर हस्तियों में शुमार है।

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्टीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तथा कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक है। ये भारत की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तथा फोर्च्यून 500 कंपनी है। रिलायंस इंडस्टीज में उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी 48 प्रतिशत है। मुकेश के छोटे भाई अनिल अंबानी है जिनकी भी हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्री में है।

family1_1457064414

मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति है लेकिन उनकी लाइफ में कई सारे इंट्रेस्टिंग पाइंट हैं जो जानने लायक है। मुकेश अंबानी ने भी धीरूभाई अंबानी की तरह ही मेहनत करके रिलायंस इंडस्ट्री को बढ़ाया है। मुकेश अंबानी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें बताने जा रहे हैं।

mukesh_ambani

मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था। उनकी शिक्षा अबाय मोरिस्चा स्कूल मुंबई में हुई थी। मुकेश अंबानी ने कैमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद मुकेश ने एमबीए किया था। साल 1981 में मुकेश अंबानी ने रिलायंस का काम संभाला और पुराने ढर्रे पर चल रहे टेक्सटाइल कारोबार को पॉलिएस्टर फाइबर और फिर पेट्रोकेमिकल में आगे बढ़ाया।

मुकेश अंबानी ने जामनगर में बुनियादी स्तर की विश्व की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफाइनरी की स्थापना की। वर्तमान मेंं इसकी क्षमता 660,000 बैरल प्रति दिन है। मुकेश अंबानी ने भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशन की स्थापना की। हालांकि दोनों भाईयों के अलग होने के बाद रिलायंस इंफोकॉम अनिल अंबानी के ग्रुप में चली गई।

mukeshambani1

मुकेश अंबानी के हिस्से में वैसे तो कई सफलताएं हैं लेकिन लोगों का मानना है कि वो एक बड़े और अमीर परिवार में पैदा हुए इसलिए वो ज़्यादा जल्दी सफल हो गए लेकिन इतने बड़े बिजनेस को और बड़ा करना ये भी अपने आप में एक बड़ा काम है आज उनकी कंपनी देश की सबसे बड़ी कंपनी है। हाल ही में लॉन्च की गई सिम जियो ने तो पूरे भारत में ही तहलका मचा दिया था। जितने यूजर्स कंपनियां दस साल में भी नहीं बना पाई उतने यूजर्स जियो ने दो-तीन महीने में ही बना लिए थे।

मुकेश अंबानी तो सुर्खियों में बने ही रहते हैं लेकिन उनकी वाइफ नीता अंबानी में भी काफी सुर्खियों में रहती है। नीता अंबानी सोशलवर्क के अलावा बिजनेस में भी मुकेश की मदद करती हैं। हाल ही में चल रहे आईपीएल में वे मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन है। उन्हें दुनिया की पॉवरफुल वुमेन्स में भी गिना जाता है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories