दिल्ली के पूर्व महिला एवं बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल मामले में आम आदमी पार्टी के रंग बदलते नज़र आ रहे है। जैसे ही ये मामला सामने आया था उसके तुरंत बाद ही आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने संदीप कुमार को केबिनेट से हटा दिया, लेकिन अब उन्हीं की पार्टी के सदस्य आशुतोष ने बड़ा बयान दिया है। यहां तक की आशुतोष ने अपने ब्लॉग में संदीप की तुलना नेहरू, गांधी , अटल बिहारी वाजपेयी और जार्ज फर्नांडीज के रिश्तों से कर दी है। आशुतोष ने कहा कि ”जवाहरलाल नेहरू के कई महिलाओं के साथ कथित अफेयर की चर्चा रही लेकिन उनका राजनीतिक सफ़र कभी बर्बाद नहीं हुआ।” आशुतोष के ऐसे बयान से अब आम आदमी पार्टी पर सवाल उठ रहे है।
आशुतोष ने ये भी कहा
”वीडियो में एक महिला और संदीप सेक्स करते दिख रहे हैं। वीडियो से साफ़ हो रहा है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे। वीडियो को देखकर लग रहा है कि जो भी हो रहा है एक-दूसरे की सहमति से हो रहा है। अगर दो बालिग सहमति से संबंध बना रहे है तो इसमें अपराध क्या है? क्या इसको अखबार और टीवी में हेडलाइन बनाना सही है? महिला ने पुलिस और कोर्ट में शिकायत नहीं की है। महिला से कोई ब्लैकमेलिंग भी नहीं हुई है।”