जिस राम रहीम की डेरा सच्चा सौदा में खुद की सब्जी मंडी हुआ करती थी, उसी राम रहीम को अब जेल में सब्जियां उगानी पड़ेंगी। इतना ही नहीं उन्हें पेड़ों की छटाई का काम भी करना पड़ेगा, जिसके लिए उन्हें 20 रूपए दिन का दिया जाएगा। लेकिन ये बीस रूपए भी उन्हें तब मिलेंगे, जब वे लगातार 8 घंटे काम करेंगे। दो सध्वियों के रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को जेल में रहकर ये सब काम करना होगा। बता दें कि 50 साल का राम रहीम सनारिया जेल में बंद है। 28 अगस्त को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने गुरमीत को 20 साल की सजा सुनाई है। जेल में वो कैदी नम्बर 1997 है। हरियाणा के डीजीपी ने कहा है कि- गुरमीत अपना काम शुरू कर चुका है। उन्होंने कहा कि एक कैदी को सामान्यतौर पर 8 घंटे ही काम करने के लिए दिया जाता है, जिसके लिए 20 रूपए महताना दिया जाता है।
यह है राम रहीम की दिनचर्या
रोजाना सुबह करीब छह बजे राम रहीम को उठा दिया जाता है। शौचालय के बाद वह करीब चालीस मिनट अपनी कोठरी के बराबर में खाली पांच सौ गज जमीन पर सैर करता है। जेल अधिकारी के मुताबिक टहलने के बाद वह अपनी कोठरी और शौचालय की साफ सफाई करता है। उसके बाद वह स्नान करता है। तब तक नाश्ते का समय हो जाता है।
हल्का खाना खाने के बाद गुरमीत अपने काम लग जाता है। दोपहर की चाय के बाद शाम करीब छह बजे गुरमीत राम रहीम की कोठरी में खाना पहुंचा दिया जाता है।नाश्ते में राम रहीम को अलग अलग दिन दलिया, उबला चना, चाय, दूध दिया जाता है। उसके बाद बाबा कोठरी के सामने पेड़ों की कटाई छंटाई करता है। दोपहर को हल्का खाना खाने के बाद गुरमीत अपने काम लग जाता है। दोपहर की चाय के बाद शाम करीब छह बजे गुरमीत राम रहीम की कोठरी में खाना पहुंचा दिया जाता है।