Friday, August 25th, 2017
Flash

सऊदी अरब की महिलाओं पर लगे हैं कुछ ऐसे बैन




Social

सऊदी अरब को मक्का मदीना, तेल और रेत के लिए जाना जाता है। लेकिन इन सबसे हटकर ये देश अपने कानूनों के लिए भी जाना जाता है। सऊदी अरब एक ऐसा देश है जहां महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं हैं। यहां महिलाएं अपनी मर्जी से नहीं जी सकती हैं उन्हें पुरूष के इशारों पर ही जीना होता है। महिला होकर भी वो पुरूष के हाथों की कठपुतली से ज्यादा और कुछ नहीं हैं। क्योंकि उनका देश उन्हें इस बात की इजाजत नहीं देता। पहले तो यहां महिलाएं वोट भी नहीं दे सकती थीं। लेकिन पिछले साल ही यहां की महिलाओं ने पहली बार वोट देकर अपने हक को पहचाना। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं सऊदी अरब के ऐसे ही कुछ कानूनों के बारे में जो वहां की महिलाओं के लिए बनाए गए हैं तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो कानून…

muslim_feminism

पति की इजाजत के बिना बैंक अकाउंट नहीं

यहां के किसी भी बैंक में पति की इजाजत के बिना महिलाओं के बैंक अकाउंट नहीं खोले जाते। अविवाहित महिलाओं के लिए तो इसकी मनाही ही है। इस पाबंदी के पीछे कट्टरपंथियों का तर्क है कि अकेली महिला के पास पैसा होगा, तो वह गुनाह करेगी।

पुरुष रिश्तेदार के बिना आने-जाने पर बैन

सऊदी अरब में महिला यदि घर से बाहर निकल रही है तो उसके साथ एक पुरुष रिश्तेदार (मेहरम) का होना जरूरी है, वरना उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। कट्टरपंथियों व धार्मिक रिवाजों के अनुसार, यदि महिला अकेले कहीं जाती है तो उसके बदचलन होने की संभावना रहती है।

ड्राइविंग पर बैन

महिलाओं के कार चलाने पर बैन का कोई आधिकारिक कानून तो नहीं है लेकिन कट्टरपंथी व धार्मिक रिवाज का ढिंढोरा पीटने वाले औरतों को कार चलाने से रोकते हैं। उनका मानना है कि ड्राइविंग करने वाली महिलाएं सामाजिक मूल्यों की कद्र नहीं करती।

स्विमिंग नहीं कर सकतीं

सऊदी अरब में महिलाओं के स्विमिंग करने पर भी पाबंदी है। इतना ही नहीं, वे पूल में नहाते पुरुषों की ओर देख भी नहीं सकतीं।

शॉपिंग के दौरान कपड़ों का ट्रायल नहीं ले सकतीं

इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि धर्म उन्हें अपने घर से बाहर निर्वस्त्र होने की इजाजत नहीं देता, लेकिन पत्रिका ’वेनिटी फेयर’ की पत्रकार मौरीन डॉड तर्क देती हैं कि ऐसा सिर्फ इसीलिए है क्योंकि ट्रायल रूम में महिला की नग्नता के बारे में सोचकर शॉपिंग स्टोर में मौजूद पुरुषों के लिए कंट्रोल रख पाना मुश्किल हो जाएगा।

लांजरी शॉप पर जॉब नहीं

सऊदी अरब में अब भी अंडरगारमेंट्स की शॉप पर पुरुष ही काम करते हैं। हालांकि, अब कुछ दुकानों ने अपने यहां महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की है, लेकिन इसका भारी विरोध हो रहा है।

एडल्ट मैगजीन नहीं पढ़ सकतीं

धार्मिक रिवाजों के अनुसार, इसमें छपी तस्वीरें इस्लामिक मान्यताओं के खिलाफ होती हैं, लेकिन पुरुषों के साथ ऐसी कोई बाध्यता नहीं है।

बार्बी नहीं खरीद सकतीं

सऊदी अरब में बार्बी को यहूदी खिलौना बताकर उसके कपड़ों को गैर-इस्लामी करार दिया गया है।

सजा का प्रावधान

सऊदी अरब में महिलाएं यदि इनमें से किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन करतीं हैं तो विशेष पुलिस बल कार्यवाही करता है। यह विशेष बल इस्लामिक कानूनों का पालन करवाने के लिए ही बनाया गया है। इसमें हिजाब में महिला सुरक्षाकर्मी व दाढ़ी वाले पुरुष होते हैं। शुरुआती जांच-पड़ताल में गुनाहगार पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही कोड़े लगाए जाते हैं।

सऊदी अरब के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

1. सऊदी अरब में 25 साल से कम उम्र के युवाओं की संख्या कुल आबादी की आधी है। हर 4 में से तीसरा सऊदी 35 साल से कम उम्र का है। सऊदी में महिलाओं से ज्यादा संख्या पुरूषों की है। पुरूष और महिलाओं का अनुपात 1:37 है।

2. सऊदी अरब के बुनियादी कानून का आर्टिकल 1 इस बात पर जोर देता है कि पवित्र ग्रंथ कुरान और पैगंबर मोहम्मद ही उसके संविधान हैं। यहां कोई संविधान नहीं है। ये देश वास्तव में शरियत कानून के मुताबिक चलता है।

3. इस्लाम में मक्का और मदीना को दो पवित्र शहर माना जाता है। गैर-मुस्लिमों को यहां आने की इजाजत नहीं है। हर साल यहां दुनियाभर से बड़ी संख्या में मुस्लिम तीर्थयात्री आते हैं। सऊदी अरब इस यात्रा के लिए हर देश को स्पेशल कोटा देता है जिससे यहां आने वालों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके।

4. रब अल खली दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तानी इलाका है। यह 25000 स्क्वेयर मील तक फैला हुआ क्षेत्र है। यह सऊदी अरब के बड़े इलाके तक फैला हुआ क्षेत्र है और दुनिया का सबसे सूखा क्षेत्र है।

5. सऊदी अरब में पानी दुर्लभ चीज है और इसलिए ये यहां बेहद कीमती भी है। सऊदी अरब में एक्वीफर्स पानी का बड़ा स्त्रोत है। ये अंडरग्राउंड बनाए गए बेहद बड़े जलाशय हैं। जल का एक दूसरा बड़ा स्त्रोत समुद्र है। सऊदी अरब समुद्र के पानी को पीने लायक बना कर इस्तेमाल करता है।

6. सऊदी अरब में कोई बड़ी नदी या झील नहीं है और यहां बेहद कम बारिश होती है। सऊदी अरब दुनिया में सबसे ज्यादा तेल प्रोड्यूस करने वाले देशों में से है। इसलिए यह जानकर आपको हैरानी नहींं होगी कि यहां एक गैलन पानी एक गैलन तेल से ज्यादा महंगा है।

7. यहां का रियाद ऊंट बाजार दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट बाजार है। यहां हर रोज लगभग 100 ऊंट बिकते हैं।

8. सऊदी अरब दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां गला काटना, अंगविच्छेद कर देना और पत्थर मारने की सजा दी जाती है। इसे इस देश में गैरकानूनी नहीं माना गया है।

9. सऊदी अरब में जादू या टोने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। देश में एक स्पेशल पुलिस यूनिट है जो जादूगरों को ही पकड़ने का काम करती है। ऐसा करना देश में एक बड़ा अपराध है और इसकी सजा गर्दन काटने के रूप में दी जाती है। यही वजह थी कि देश में हैरी पॉटर पर बैन लगा दिया गया था।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories