Friday, September 22nd, 2017 18:48:58
Flash

बॉनहैम्स में शोकेस होने जा रहा है जेम स्टोन का सबसे बड़ा कलेक्शन




Fashion

3b079e40515e2144dab21e95f0279b0d

31 मई 2017 को दुनिया के बेस्ट इन क्लास कलर्ड जेम्स का सबसे बड़ा कलेक् शन हांग-कांग के बॉन हैम्स में शोकेस किया जाएगा। इस कलेक्शन की खासियत है जबरदस्त क्वालिटी और क्लास। यहां अलग-अलग देशो के लगभग 103 जेम्स यहां पेश किए जाएंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही जबरदस्त क्वालिटी वाले जेम्स के बारे में।

columbia

कोलंबिया एमरल्ड

दुनिया का 70 से 90 प्रतिशत एमरल्ड मार्केट कोलंबिया में ही है। इस देश में सबसे उम्दा क्वालिटी के एमरल्ड मिलते हैं। बॉनहैम्स में इस बार कोलंबिया के मशहूर एमरल्ड  डायमंड पेयर ईयरिंग्स भी दिखाई देंगे। इन स्टेपकट एमरल्ड का वजन 10.91 और 10.26 कैरेट्स है। एमरल्ड को ब्रिलियंट कट वाले डायमंड्स के आसपास सेट किया गया है।

bermiz ruby

बर्मीज रूबी, म्यांमार-

बरमीज रूबी रिंग कमो इस कलेक्शन का सबसे खास पीस माना जा रहा है। बरमा में सबसे अच्छी क्वालिटी के रूबी मिलते हैं। रिंग के बीच लगी कुशन शेप्ड रूबी 6.44 केरेट की है।

padparecha

पैडपरेचा, मेडागास्कर

नए कलेक्टर्स को इसके बारे में कम ही जानकारी होगी। पिंक और ऑरेंज का ऐसा मिक्स अन्य किसी स्टोन में देखने को नहीं मिलता। पैडपरेचा की पहचान है कि इसमें दोनों ही रंगों का बैलेंस नजर आता है। कुशन शेप्ड सैफायर का वजन 10.27 कैरेट्स है।

black opel

ब्लैक ओपेल, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया भी बड़े जेमस्टोन मार्केट में शामिल है। यहां ओपेल, डायमंड, क्रिजोफेज और सैफायर  जैसे जेमस्टोन मिलते हैं। अभी तक का सबसे कीमती और खास जेम ब्लैक ओपेल माना जा रहा है जो 33 कैरेट्स का है।

mobisen tuti

मॉबिसन, फ्रांस-

फ्रेंच जूलरी फर्म मॉबिसेन से भी खास पीस मंगवाया है। मॉबिसन ने 1965 मे टूटी -फ्रूटी स्टाइल का ये एमरल्ड , रूबी, डायमंड, बू्रच और ईयररिंग बनाए थे। मॉबिसन महिलाओं के लिए खास फ्रेंच जूलरी डिजाइन करता है।

e1a8aea6341dcc1da17726ddfc0b1d99

सैफायर, कश्मीर

सीरियस कलेक्टर्स और इंवेस्टर्स के लिए सैफायर बेहद खास जेम है7 कश्मीर सेफायर रेयर है। ये वेल्वेटी क्वालिटी के होते हैं। इनमें रीजन से ही लिता-जुलता ब्लू टोन देखा जा सकता है। इस डायमंड रिंग में 4.21 कैरेट का कश्मीर सैफायर लगा है।

emrald brazil

एमरल्ड, ब्राजील

ब्राजील की एमरल्ड डायमंड रिंग को शो स्टॉपर बताया जा रहा है। इसमें कोबोकॉन एमरल्ड लगाया है जिसका वजन 24.49  कैरेट्स है।

Mozambique-Rubies new

रूबी, मोजाम्बीक

मोजाम्बीक माइन्स में बेहद उमदा क्वालिटी के रूबी बनते हैं। फाइन जेमस्टोन मार्केट में मोजैम्बिक रूबी खास माने जाते हैं। क्योंकि यहां बनने वाला जेम्स को हीट ट्रीटमेंट नहीं दिया जाता है। बरमीज रूबी के लेटेस्ट कले शन में बेहद छोटे साइज के रूबी हैं, जिनमें से ज्यादातर को हीट ट्रीटमेंट दिया जाता है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories