GST लागू होने के बाद आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से जुड़ी चिंताओं का निराकरण करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि जो वस्तुएं पहले से टैक्स के दायरे में हैं, उन पर किसी तरह की नई दर से टैक्स नहीं लगाया गया है। निर्मला ने आगे यह भी कहा कि लोगों और व्यापारियों के लिए इस कानून की अलग-अलग व्याख्या नहीं है, यह सबके लिए समान है।
आवश्यक वस्तुओं के दाम GST के बाद भी नहीं बढ़ेंगे
वे चेन्नई में व्यापारियों के लिए GST पर आयोजित एक सम्मेलन से अलग बोल रही थी। उन्होंने कहा कि मेरा जवाब उनके लिए है, जो लगातार यह प्रश्न उठा रहे हैं कि क्या GST के बाद आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे? निर्मला ने कहा कि GST में टैक्स की दरें तय हैं, तो राजस्व निरपेक्ष हैं। इससे आशय है कि यदि किसी वस्तु पर टैक्स है, तो वह GST के दायरे में है। यदि कोई नई दर तय की गई है, तो यह तुलनात्मक रूप से मौजूदा दर से कम है, इसलिए आवश्यक वस्तुओं के दाम नहीं बढ़ेंगे।