Sunday, August 27th, 2017
Flash

बॉलीवुड स्टार्स से जगमगाई राज्स्थान की शाही शादी, जमकर थिरके जैकलीन-रणवीर




Business

fotorcreated
उदयपुर। गुरूवार का दिन राजस्थान में बॉलीवुड के नाम रहा। जी हां उदयपुर में इंडानेशियन कंपनी इंडोरामा कारपोरेशन समूह के प्रकाश लोहिया के बेटे अमित की शाही शादी में बॉलीवुड स्टार्स नजर आए। इस शाही शादी में बॉलीवुड स्टार्स जरीन खान, उर्वशी रौतेला, अरमान मलिक, रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस सहित कई हॉलीवुड सितारे भी पहुंचे।

amit-lohi

जैकलीन और रणवीर ने जमकर किया डांस

बुधवार को अमित लोहिया के संगीत सेरेमनी के लिए उदयपुर के जग मंदिर होटल को विशेष तौर पर सजाया गया। जिसमें जैकलीन फर्नांडिस और रणवीर सिंह ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दिया। वहीं बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने भी परफॉर्मेंस दिया। सभी बाराती सजी-धजी नावों में बैठकर जग मंदिर होटल पहुंचे। मेहमानों के लिये सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

amit

कौन हैं प्रकाश लोहिया

प्रकाश लोहिया का नाम उन गिने-चुने लोगों में से आता है जिन्होंने अपना शुरूआती जीवन भारत में बिताया और फिर बाद में विदेशों में अरबों डॉलर का साम्राज्य खड़ा किया। प्रकाश टेक्सटाइल और पेट्रोकैमिकल क्षेत्र की कंपनी इंडोरामा कारपोरेशन के मुखिया इंडोनेशिया के नागरिक हैं। लगभग आज से चार दशक पहले 19 साल की उम्र में वे इंडोनेशिया गए थे। प्रकाश लोहिया की शादी लक्ष्मीनिवास मित्तल की बहन सीमा से हुई। प्रकाश इंडोनेशिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं। 62 साल के इंडोरामा कारपोरेशन के मालिक प्रकाश की कुल संपत्ति 4.6 अरब डॉलर है और फोर्ब्स के मुताबिक उनका परिवार एशिया के 50 सबसे धनी परिवारों में शामिल है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories