Thursday, August 31st, 2017
Flash

भारत के सबसे खूबसूरत लड़कियों वाले शहर




Travel

beauty pagent

बात चाहे टूरिस्ट प्लेसेस की हो, इंडियन फूड की या यहां की लड़कियों की तीनों ही मामले में भारत का कोई तोड़ नहीं है। प्लेब्वॉय मैग्जीन द्वारा कराए गए सर्वे में ये बात सामने आई है कि कोरियन लड़कियों के बाद सबसे ज्यादा खूबसूरत लड़कियां भारत की होती हैं। जी हां… भारत दूसरा ऐसा देश है जहां की लड़कियां सबसे ज्यादा खूबसूरत होती हैं। जो लोग सोचते हैं कि विदेशी लड़कियां ही खूबसूरत होती हैं तो वो अपनी सोच को बदल दें क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के उन शहरों के बारे में जहां रहती हैं खूबसूरत लड़कियां…

दिल्ली

1

दिल्ली केवल राजनीति के लिए ही नहीं बल्कि खूबसूरत लड़कियों के लिए भी जाना जाता है। दिल्ली उत्तर प्रदेश और पंजाब के स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म है, जहां ये स्टूडेंट पढ़ाई और जॉब के लिए आते हैं। यहां की लड़कियां अपनी पॉकेटमनी और सेलेरी का बहुत बड़ा हिस्सा फैशन पर खर्च करती हैं। खूबसूरत लड़कियों के साथ-साथ यहां भारत सरकार के अनेक कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, केन्द्रीय सचिवालय आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने देखे जा सकते हैं। पुरातात्विक दृष्टि से पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, जंतर-मंतर, क़ुतुब मीनार और लौह स्तंभ जैसे अनेक विश्व प्रसिद्ध निर्माण यहाँ पर आकर्षण का केंद्र समझे जाते हैं। एक ओर हुमायूँ का मकबरा, लाल किला जैसे विश्व धरोहर तथा पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, लोधी मकबरे परिसर आदि ऐतिहासिक राजसी इमारत यहाँ है तो दूसरी ओर निज़ामुद्दीन औलिया की पारलौकिक दरगाह भी। लगभग सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहाँ हैं जैसे बिरला मंदिर, आद्या कात्यायिनी शक्तिपीठ, बंगला साहब गुरुद्वारा, बहाई मंदिर और जामा मस्जिद। देश के शहीदों का स्मारक इंडिया गेट, राजपथ पर इसी शहर में निर्मित किया गया है। साथ ही अनेक प्रकार के संग्रहालय और अनेक बाज़ार हैं, जैसे कनॉट प्लेस, चाँदनी चौक और बहुत से रमणीक उद्यान भी हैं। मुगल उद्यान, गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस, तालकटोरा गार्डन, लोदी गार्डन, चिड़ियाघर आदि भी हैं जो दिल्ली घूमने आने वालों का दिल लुभा लेते हैं।

बैंगलुरु

Models during auditions of FBB Femina Miss India 2014 in Bangalore on Jan.14, 2014. (Photo: IANS)

बैंगलुरु को आईटी हब्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। यहां मध्यप्रदेश से और महाराष्ट्र की कई लड़कियां जॉब की तलाश में आती हैं। बैंगलुरु की लड़कियां काफी फैशनेबल हैं और यहां लेट नाइट पार्टीज का माहौल बना ही रहता है। इसके अलावा यहां देखने लायक भी बहुत कुछ है। शहर के मध्य 1864 में निर्मित कब्बन पार्क और संग्रहालय देखने के योग्य है। 1958 में निर्मित सचिवालय, गांधी जी के जीवन से संबंधित गांधी भवन, टीपू सुल्तान का सुमेर महल, बाँसगुड़ी तथा हरे कृष्ण मंदिर, लाल बाग, बंगलौर पैलेस साईं बाबा का आश्रम, नृत्यग्राम, बनेरघाट अभयारण्य कुछ ऐसे स्थल हैं जहाँ बंगलौर की यात्रा करने वाले ज़रूर जाना चाहेंगे।

मुंबई

3

महाराष्ट्र की इस आर्थिक राजधानी को बॉलीवुड और मॉडलिंग के लिए जाना जाता है। कई लड़कियां यहां बॉलीवुड और मॉडलिंग में अपना करियर बनाने आती हैं। यहां की लड़कियां हिरोइनों के फैशन को फॉलो करती हैं। यहां मराठी बोली जाती है और यहां की लड़कियां आकर्षण और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा मुंबई में दो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और एलीफेंटा की गुफाएं शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में नरीमन पाइंट, गिरगौम चौपाटी, जूहू बीच और मैरीन ड्राइव आते हैं। एसेल वर्ल्ड यहां का थीम पार्क है, जो गोरई बीच के निकट स्थित है। यहीं एशिया का सबसे बड़ा थीम वाटर पार्क, वॉटर किंगडम भी है।

चंडीगढ़

4

चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। चंडीगढ़ की ज्यादातर लड़कियां पंजाबी होती हैं और अपने शार्प लुक के लिए जानी जाती हैं। ये एक ऐसा शहर है जहां की लड़कियां ने काफी जल्दी रूढ़ीवादी परंपराओं को तोड़कर वैश्वीकरण को अपनाया है। यहां की लड़कियां खुले दिमाग वाली होती हैं लेकिन कभी-कभी वे रूढ़ीवादी भी हो जाती हैं। चंडीगढ़ में आप लड़कियों के अलावा ओपन हैंड, केपिटल कॉम्प्लेक्स, पिंजौर गार्डन, रॉक गार्डन, रोज गार्डन और सुखना झील भी देख सकते हैं।

आगे पढ़िए पूरी खबर

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

test

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories