Friday, August 25th, 2017
Flash

दुनिया में कीमत के मामले में भारत का राष्ट्रपति भवन है 7वें नंबर पर




Politics
Image result for rashtrapati bhavan delhi
भारत को अपना 14वां राष्ट्रपति मिल गया है। रामनाथ कोविंद भारत के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। ऐसे में राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास राष्ट्रपति भवन फिर सुर्खियों में है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में राष्ट्रपति भवन की कीमत कीतनी होगी। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के जितने भी राष्ट्रपति भवन है उन सबकी कीमत कितनी होगी। आपको जानकर हैरत होगी कि भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास स्थान न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के सबसे वैल्यूएबल स्टेट हैड्स प्रॉपर्टी में से एक है। साथ ही ये भी बता दें कि बात अगर कीमत की करें तो भारत का राष्ट्रपति भवन दुनिया के राष्ट्रपति भवनों में 7वें नंबर पर है।
Image result for rashtrapati bhavan delhi
हालांकि कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि दुनिया में अमेरिका का राष्ट्रपति भवन सबसे ज्यादा महंगा होगा, क्योंकि उसकी इकोनॉमी अन्य देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है, लेकिन ऐसा है नहीं। लोगों का वहम दूर करते हुए हम आपको बता दें कि भारत का राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस ने 14 गुना महंगा है। यानि की अगर दोनों की कीमतों को कंपेयर किया जाए, तो भारत के राष्ट्रपति भवन की कीमत व्हाइट हाउस से 14 गुना ज्यादा है। हालांकि दुनियाभर में कई ऐसे राष्ट्रपति भवन हैं, जिनकी कीमत व्हाइट हाउस से ज्यादा है। व्हाइट हाउस की कीमत अन्य देशों के मुकाबले बहुत कम है। दुनिया में सबसे महंगा राष्ट्रपति भवन चीन का है। जिसकी कीमत 2.63 लाख करोड़ है। जानते हैं दुनिया में राष्ट्रपति भवनों की कितनी है कीमत।
10. अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास, व्हाइट हाउस-वाशिंगटन
क्षेत्रफल: 5.11 हजार वर्ग मीटर
कीमत: 258 करोड़ रूपए
9. फ्रांस का राष्ट्रपति का निवास, एलिसी पैलेस-पेरिस
क्षेत्रफल: 11 हजार वर्ग मीटर
कीमत: 750 करोड़ रूपए
8. स्पेन का प्रधानमंत्री निवास, मोनक्लोआ पैलेस-मैड्रिड
क्षेत्रफल: 32.6 हजार वर्ग मीटर
कीमत: 975 करोड़ रूपए
7. भारत का राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन, नई-दिल्ली
क्षेत्रफल: 2 लाख वर्ग मीटर
कीमत: 3,500 करोड़ रूपए
6. तुर्की के राष्ट्रपति का निवास, प्रेसिडेंशियल काम्प्लेक्स-अंकारा
क्षेत्रफल: 3 लाख वर्ग मीटर
कीमत: 4,390 करोड़ रूपए
5. जापान का प्रधानमंत्री निवास, सोरी दाइजिन कांतेई-टोक्यो
क्षेत्रफल: 46.8 हजार वर्ग मीटर
कीमत: 4,750 करोड़ रूपए
4. इटली के प्रधानमंत्री का निवास, क्विरिनल पैलेस-रोम
क्षेत्रफल: 1.10 लाख वर्ग मीटर
कीमत: 7,940 करोड़ रूपए
3. रूस के राष्ट्रपति का निवास, द क्रेमलिन-मॉस्को
क्षेत्रफल: 2.75 लाख वर्ग मीटर
कीमत: 8,485 करोड़ मीटर
2. दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति निवास, द ब्लू हाउस-सियोल
क्षेत्रफल: 2.5 लाख वर्ग मीटर
कीमत: 9,490 करोड़ रूपए
1. चीनी के राष्ट्रपति का निवास, झोंगनानहाई, बीजिंग
क्षेत्रफल: 34.3 लाख वर्ग मीटर
कीमत: 2.63 लाख करोड़ रूपए

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories