पीएम मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मिले। व्हाइट हाउस में वे करीब पांच घंटे तक रहे है। मोदी की मुलाकात ट्रंप के अलावा उनकी वाइफ से भी हुई। ट्रंप की वाइफ मेलानिया पीएम मोदी से मिलने के बाद सोशल मीडिया पर काफी छा रही है।
कहा जा रहा है कि मेलानिया पीएम मोदी से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड थी। उन्होंने काफी सारी तैयारियां भी की थी। अब आप सोच रहें होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे है। दरअसल मेलानिया ने पीएम मोदी से मिलने के लिए 2160 डॉलर की एक ड्रेस खरीदी थी जिसकी भारत में कीमत लगभग 1,32,202 रूपए थी।
. @FLOTUS wearing this yellow (print!) $2,160 dress by Emilio Pucci to greet @narendramodi just now 👇🏻 pic.twitter.com/6rnkYHknqE
— Kate Bennett (@KateBennett_DC) June 26, 2017
मेलानिया जैसे ही इस ड्रेस में नज़र आई सोशल मीडिया पर इस ड्रेस की खोज होने लगी। देखने पर पता चला कि ये तो 1 लाख 40 हजार की ड्रेस थी। इसका सीधा सा मतलब लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी से मिलने के लिए मेलानिया बहुत उत्सुक थीं और उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ने के लिए करीब डेढ़ लाख का ड्रेस पहना था।
मेलानिया की उत्सुकता उनकी ड्रेस से ही नहीं बल्कि पीएम मोदी का इंतज़ार करने के तरीके से भी झलक रही थी। आपको बता दें कि पहली बार पूरे विश्व में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने और उनकी पत्नी ने किसी नेता का इंतज़ार किया। मोदी के पहुंचने से पहले डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया व्हाइट हाउस से बाहर आ गए थे और बेसब्री से मोदी का इंतज़ार करते नज़र आ रहे थे।
मोदी जब व्हाइट हाउस पहुंचे तो डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने मोदी का जोरदार स्वागत किया। उनसे हाथ मिलाया, उनका हालचाल पूछा। इस दौरान मोदी भी काफी खुश दिख रहे थे। मोदी का स्वागत करके तीनों व्हाइट हाउस के अंदर गए। पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में मेलानिया ट्रंप की खूबसूरती की भी तारीफ की जिससे मेलानिया काफी खुश हो गई।
पीएम मोदी से मिलकर मेलानिया भी काफी खुश हुई। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार ट्विटर पर ट्वीट करते हुए किया।
. @FLOTUS wearing this yellow (print!) $2,160 dress by Emilio Pucci to greet @narendramodi just now 👇🏻 pic.twitter.com/6rnkYHknqE
— Kate Bennett (@KateBennett_DC) June 26, 2017