आमतौर पर लोग किसी सेलेब्स के बारे में धारणा सिल्वरस्क्रीन पर उसके रोल के हिसाब से ही बना लेते हैं। लेकिन हकीकत इससे जुदा है। आपको टीवी स्क्रीन पर जो भी दिखाई दे रहा हो जरूरी नहीं वह सही ही हो?
हकीकत इससे उलट भी हो सकती है और वह है। अब आप रुपा गांगुली को ही देख लीजिए। वे टीवी सीरीयल महाभारत में द्रौपदी जैसा किरदार कर चुकी हैं लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वे स्मोकिंग करती हैं। आइए आज अपने इस लेख में हम आपको उन 7 एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जो स्मोकिंग करती हैं।
# श्वेता साल्वे
स्मोकिंग करने वाली टीवी एक्ट्रेसेस में पहला नाम श्वेता का है। श्वेता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ज़ी टीवी के मशहूर कार्यक्रम हिप हिप हुर्रे से की थी। फिर वो प्यार में कभी-कभी फ़िल्म में दिखी। अन्य धारावाहिक है जिसमें वो नज़र आई, लिपस्टिक, सरकार, लेफ्ट राइट लेफ्ट, किट्टी पार्टी। वह झलक दिखला जा के पहले सीजन में प्रतिभागी भी थी।