Friday, September 1st, 2017 19:12:49
Flash

राहुल गांधी बनेंगे दूल्हा, अगस्त में बजेगी शादी की शहनाई




Politics

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शादी तय हो गई है। वैवाहिक कार्यक्रम उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद के आनंद भवन में मनाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के खास सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राहुल गांधी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि गांधी परिवार ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। राहुल गांधी की शादी की खबरें फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब छाईं हुई हैं।

Rahul 13 new

गांधी परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार यूपी के ही एक ब्राह्मण परिवार की लड़की है जो 46 वर्षीेय राहुल गांधी की जीवनसाथी बनेगी। यह परिवार राजीव गांधी के करीबी रहे एक अधिकारी के सीधे संबंध में आता है। इस अधिकारी की पहल पर ही ये रिश्ता तय हुआ है। कुछ दिनों पहले सोनिया गांधी ने आनंद भवन का दौरा किया था, तब इसे राजनैतिक बताया जा रहा था। लेकिन अब साफ हो गया है कि सोनिया गांधी बेटे राहुल गांधी की शादी के लिए आनंद भवन देखने गईं थीं।

rahul-gandhi

सूत्रों के अनुसार अगस्त के दूसरे सप्ताह में शादी कराने की तैयारियां गोपनीय तरीके से चल रही हैं। सारी तैयारियां होने के बाद ही इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से दे दी जाएगी।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories