Monday, September 11th, 2017 19:14:46
Flash

Film Fest में 10 दिन में 55 फिल्में देखने के बाद वैज्ञानिक से फिल्म डायरेक्टर बने कश्यप




Film Fest में 10 दिन में 55 फिल्में देखने के बाद वैज्ञानिक से फिल्म डायरेक्टर बने कश्यपEntertainment

Sponsored




भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और स्क्रीन राइटर अनुराग सिंह कश्यप हर समय अपनी ही खबरों से सुर्खियों में रहने वालों में से हैं। उन्होंने अपनी तालीम देहरादून और ग्वालियर में की और उनकी कुछ फिल्मों में इन शहरों की छाँप देखने को मिलती हैं, विशेष रूप से गैंग्स ऑफ वासेपुर जहां उन्होंने उस घर का प्रयोग किया जहां वह पले बड़े हैं। हालांकि उनका बचपन कई श्हारों में गुजरा हैं। आगे उनके बारे में कुछ और बताने से पहले आपको बता दें कि आज उनका बर्थ डे हैं।

अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई देहरादूरन और ग्वालियर में की। अनुराग को बचपन से ही वैज्ञानिक बनने की चाह थी, जिसे लिए अनुराग ने दिल्ली जाकर हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के दौरान ही दिल्ली में अनुराग ने स्ट्रीट प्ले ग्रुप जन नाट्य ज्वाइन कर लिया था। और कई नाटक किए। दिल्ली में ही उन दिनों ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ के दौरान अनुराग ने 10 दिनों में 55 फिल्में देखी थी। इसके बाद से उनका मन फिल्म डायरेक्टर बनने की और रमने लग गया।

पैसे खत्म होने के बाद बेंच पर रात बिताई अनुराग ने
फिल्म फेस्टिवल से प्रेरित हो कर अनुराग 1993 में पॉकेट में 5000 रूपए लेकर मुंबई चले आए, जल्द ही सारे पैसे खत्म हो जाने के बाद अनुराग ने कई महीने बेंच पर, बीच के पास और सेंट जेवियर बॉयज हॉस्टल में बिताए। इसी बीच अनुराग ने जुहू के पृथ्वी थिएटर में काम ढूंढ लिया लेकिन उनका पहला प्ले भी अधूरा रह गया क्योंकि उसके डायरेक्टर की मृत्यू हो गई थी। साल 1998 में अनुराग का नाम मनोज बाजपाई ने रामगोपाल वर्मा को सुझाया और अनुराग को सत्या फिल्म लिखने का मौका मिला। फिल्म सफल भी हुई जिसके बाद अनुराग को शूल और कौन के डायलॉग्स लिखने का मौका मिला। इसके बाद अनुराग ने कई फिल्में बनाई पर कुछ ही रिलीज हो पाई थी। लेकिन अनुराग ने ब्लैक फ्राइडे, नो स्मोकिंग, देव डी, गुलाल, गैंग्स ऑफ वासेपुर, अग्ली और बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्में डायरेक्ट की।

22 साल छोटी है अनुराग की न्यू गर्लफ्रेंड
दो लगातार नाकाम शादियों के बावजूद डायरेक्टर अनुराग को प्यार हो गया। खैर! प्यार की कोई उम्र नहीं होती हैं। लेकिन, हैरान करने वाली बात यह है कि जिससे उन्हें प्यार हुआ वह उम्र में उनसे 22 साल छोटी है। उसका नाम शुभ्रा शेट्टी हैं। शुभ्रा और अनुराग पिछले कई महीनों से लिव-इन में रह रहे हैं। शुभ्रा ने जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की है कॉलेज खत्म होने के बाद शुभ्रा ने ‘‘फैंटम फिल्म्स’’ ज्वाइन की थी। और इसी के बाद से दोनों में नजदीकियां बढ़ने लग गई थी।

बता दें कि अनुराग ने पहली शादी फिल्म एडिटर आरती बजाज से की थी, 2009 में उनसे तलाक हो गया। वहीं दूसरी शादी अनुराग ने कल्कि कोचलिन से की थी। जो 2015 में तलाक हो गया था।

18 साल की बेटी है अनुराग की
अनुराग की 18 साल की बेटी है। जो आरती बजाज और अनुराग कश्यप की हैं। आलिया, अनुराग की गर्लफ्रेंड से कुछ ही साल छोटी हैं। वह अपने सोशल अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती है। बात अगर आलिया के बॉलीवुड के फेवरेट एक्टर की करें तो रणबीर कपूर उनके फेवरेट एक्ट्रेस हैं। बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग के दौरान आलिया अपने फ्रेंड्स के साथ सेट पर पहुंच गई थी। जहां पर उन्होंने रणबीर के साथ कई फोटोज़ क्लीक करवाए थे।

आलिया की बेस्ट फ्रेंड श्री देवी की छोटी बेटी खुशी कपूर हैं। दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की हैं। बता दें कि आलिया, सैफ अली खान और अमृता राव के बेटे इब्राहिम खान की भी दोस्त हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories