Tuesday, September 5th, 2017 08:52:29
Flash

इस हीरो की कार को टक्कर मार कर, बॉलीवुड के विलेन बन गए शक्ति कपूर




इस हीरो की कार को टक्कर मार कर, बॉलीवुड के विलेन बन गए शक्ति कपूरEntertainment

Sponsored




शक्ति कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनकी पहचान के लिए इनका नाम ही काफी हैं। इंडस्ट्री में हास्य और खलनायाक की भूमिका को बखूबी निभाया है। वे अपने करियर में अभी तक तकरीबन 700 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। फिल्मों के अलावा वह भारतीय टेलीविज़न के कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस के सीज़न 5 में भी एक प्रतियोगी के रूप में दिख चुके हैं। वैसे आपको बता दे आज शक्ति कपूर का बर्थ-डे हैं, उनके इस खास दिन पर आप को बताते है उनके बारे कुछ अनसुने किस्से-

70 और 80 के दशक में विलेन बनकर भी लोगों के दिलों पर राज करने वाले हरफमौला कलाकार हैं शक्ति कपूर। असल में शक्ति कपूर का नाम सुनील कपूर था। उनका जन्म दिल्ली के करोलबाग में 3 सितंबर को 1952 में हुआ। बचपन से ही शक्ति शरारती किस्म के बच्चे रहे है। यहां तक की अपनी बदमाशियों की वजह से 3 स्कूलों से निकाले जा चुके थे। शक्ति के पिता चाहते थे कि उनका बेटा बड़ा होकर उनका कारोबार संभाले पर शक्ति का मन कही और ही रमता था।

लड़की के चक्कर में किक्रेट छूट गया था
शक्ति कपूर को क्रिकेट बहुत पसंद था। और वो एक अच्छे खिलाड़ी भी थे। लेकिन लड़की से अफेयर के चलते उनका किक्रेट बनने का सपना पीछे ही रह गया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ अपना करियर मोड़ा, जिसके बाद उन्होंने एफटीआईआई पूणे में एडमिशन ले लिया। पढ़ाई पूरी करने के बाद शक्ति मुंबई फिल्मों में किस्मत आजमाने पहुंच गए।

इस शख्स की गाड़ी को टक्कर मारने से विलेन का रोल मिल गया था
वैसे शक्ति को एक रोड एक्सिडेंट की वजह से फिल्म का ऑफर मिला। दरअसल एक दिन वो गाड़ी चला रहे थे, तभी उनकी कार की टक्कर एक मर्सडीज कार से हो गई थी। शक्ति जिस अंदाज से गुस्से में गाड़ी से उतरे थे और मर्सडीज में बैठे शख्स से पैसे मांगने लगे। उनका यह अंदाज मर्सडीज में बैठे शख्स फिरोज़ खान को पसंद आया था। बस उसके बाद शक्ति कपूर को अपनी फिल्म कुर्बानी में उन्हें विलेन के रोल के लिए कास्ट कर लिया। इसके बाद शक्ति ने कभी पीछे मूड़ कर नहीं देखा था। और रहीं बात पैसे की तो वह उसी वक्त खत्म भी हो गई थी।

100 फिल्में की है कादर खान के साथ में
शक्ति कपूर ने विलेन के रोल के साथ ही कॉमिक रोल भी बड़ी सहजता से निभाए। उन्होंने कादर खान, गोविंदा के साथ कॉमेडी फिल्में करके अपने अभिनय की धाक जमा दी।1995 में उन्हें बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories