Wednesday, September 6th, 2017 13:46:06
Flash

शाहिद कपूर की हैं तीन मां, जानिए किस एक्टर की है कितनी ‘मां’




शाहिद कपूर की हैं तीन मां, जानिए किस एक्टर की है कितनी ‘मां’Entertainment

Sponsored




एक तरफ जहाँ हम लोग रहते है, वह दुनिया अलग है और दूसरी तरफ बॉलीवुड की एक दुनिया अलग है| जहाँ दिखाते कुछ और है लेकिन असल में होता कुछ और है| यहाँ जितने रिश्ते टूटते है उससे कही ज्यादा रिश्ते बनते भी है और शादियों का तो यहाँ जैसे फैशन हो या रेस लगी हो कि कौन कितनी शादियाँ करेगा? आइये जानते है कौन से एक्टर की कितनी माँ है:-

1)शाहिद कपूर की है तीन माँ

शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने अपने जीवन में तीन शादियाँ की है| शाहिद, नीलिमा के बेटे है| जिन्हें पंकज ने छोड़ दिया और अपनी दूसरी पत्नी सुप्रिया के साथ रहने लगे लेकिन सुप्रिया के साथ शाहिद का रिश्ता काफी गहरा है| उन्होंने शाहिद और मीरा की शादी भी कराई है| इन सभी के बीच शाहिद की तीसरी माँ और है जिनका नाम वंदना सजनानी है| उनके साथ भी शाहिद का अच्छा रिश्ता है|

2)रेखा की है चार माँ

तमिल और तेलुगु फिल्म की अदाकारा पुष्पावली का अफेयर जैमिनी गणेशन के साथ था और उन दोनों की ही संतान रेखा है लेकिन जैमिनी ने कभी भी रेखा को अपनी बेटी के रूप में स्वीकार नही किया, क्योकि जैमिनी के अपने जीवन में 4 महिलाओं के साथ रिश्ता रहा है| आपको बता दे कि अलामेलु, पुष्पावली, सावित्री और जुलियाना के साथ जैमिनी ने रिश्ते बनाए थे और जिस वक़्त जैमिनी ने जुलियाना से शादी की थी उस वक़्त जुलियाना, जैमिनी से 36 साल छोटी थी|

3)पूजा बेदी की है चार माँ

बॉलीवुड में हमेशा चर्चा में रहने वाले कबीर बेदी ने हाल ही में चौथी शादी की है| इससे पहले वह प्रतिमा बेदी, सुजान हम्फ्रे और निक्की बेदी से शादी कर चुके है| इन सभी के बीच कबीर की एक बेटी है पूजा बेदी जो कि अपने पिता की चौथी शादी से नाराज है|

4)सलमान की है दो माँ

अपने बेहतरीन डांस के चलते हेलन को हर व्यक्ति जानता है लेकिन सलीम खान से शादी के बाद उन्हें सलमान की माँ के तौर पर भी जाना जाता है| सलमान बहुत खुश होते है कि उन्हें दो-दो माँ का प्यार एक साथ मिलता है क्योकि दोनों एक ही घर में रहती है|

5)अर्जुन कपूर की है दो माँ  

बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर की एक और माँ है श्रीदेवी| वैसे अपनी सौतेली माँ के साथ अर्जुन के रिश्ते अच्छे नही है| इसी बात को लेकर कुछ समय पहले अर्जुन ने खुलासा किया है कि, ‘श्रीदेवी केवल उनके पिता की पत्नी है इससे ज्यादा कुछ नही|’

6)फरहान अख्तर की है दो माँ

जावेद अख्तर को अपनी पहली पत्नी से दो बच्चे फरहान और जोया थे| वहीं जावेद को अपनी दूसरी पत्नी से कोई बच्चा नही है| एक इंटरव्यू के दौरान फरहान बताते है कि, उनकी माँ को जब पिता ने छोड़ दिया था तब वे बहुत दुखी थे लेकिन वक़्त के साथ माँ शबाना के साथ उनका रिश्ता काफी अच्छा होता गया|

7)आलिया भट्ट की है दो माँ

डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपनी पहली शादी रण भट्ट के साथ की और उनके दो बच्चे है राहुल और पूजा भट्ट| अपने तीन साल तक चले एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ अफेयर के कारण महेश भट्ट ने अपनी शादी को तोडा था लेकिन यह अफेयर भी ज्यादा लम्बे समय तक नही चला और महेश भट्ट ने दूसरी शादी राजदान से की| आलिया इन दोनों की ही बेटी है|

8)सनी और बॉबी की है दो माँ

धर्मेन्द्र और प्रकाश कौर के दो बेटे है सनी और बॉबी| दोनों का ही अपनी सौतेली माँ हेमा मालिनी के साथ रिश्ता अच्छा नही रहा है और ना ही वे हेमा और उनकी दोनों बेटियों(ईशा और अहाना) के साथ कोई रिश्ता रखना चाहते है|

9)प्रतीक बब्बर की है दो माँ

बताते है कि, प्रतीक को जन्म देने के कुछ दिनों बाद ही उनकी माँ और राज बब्बर की दूसरी पत्नी स्मिता पटेल का देहांत हो गया था| जिससे उनका पालन-पोषण उनकी नानी ने किया| राज बब्बर हमेशा कहते है कि प्रतीक उनके बेटे रहेगे लेकिन प्रतीक राज बब्बर की पहली पत्नी नादिरा को माँ नही मानते है और कहते है, ‘मुझे बब्बर सरनेम भी नही चाहिए मै केवल प्रतीक कहलाना चाहता हूँ|’

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories