Friday, September 1st, 2017 19:06:08
Flash

माधुरी को दिल दे बैठे थे संजय दत्त, इस वजह से छोड़ा था साथ




माधुरी को दिल दे बैठे थे संजय दत्त, इस वजह से छोड़ा था साथEntertainment

Sponsored




संजू बाबा कहे या संजू आज भी इनकी फैन फॉलिंग उतनी ही लंबी हैं। संजय दत्त ने भारतीय सिनेमा में एक अभिनेता और निर्माता के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं। उन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम करके अपने अभिनय क्षमता का परिचय दिया है । अपने 35 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने कई सारे पुरूस्कार जीते हैं। रोमेंटीक से लेकर तो एक्शन,कॉमेडी, विलेन सभी प्रकार के किरदारों को बखूबी निभाया हैं। हाल ही में उनकी बायोग्राफि फिल्म भी बन रहीं है। इसमें रणबीर कपूर संजय दत्त की भूमिका में नजर आएंगे। संजय दत्त ने अपने जीवन में बहुत परेशानियां देखी है चाहे वो शादी हो, करियर हो और पर्सनल लाइफ हो।

संजय का जन्म 29 जुलाई को 1959 में हुआ हैं। उनकी स्कूली शिक्षा हिमाचल प्रदेश में हुई है। उनके पिता का नाम सुनिल दत्त था वे फिल्म अभिनेता के साथ ही राजनीति से जुड़े हुए थे। उनकी माता का नाम नरगिस दत्त था वे एक अभिनेत्री थी। इनकी कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। जिसके बाद से संजय दत्त काफी डिप्रेशन में चले जाते है। उनकी दो बहने हैं प्रिया दत्त और नम्रता दत्त।

3 शादी की है संजू बाबा ने

शादी से पहले संजू बाबा धक -धक गर्ल यानि माधुरी दीक्षित को दिल दे बैठे थे उनकी अफेयर की चर्चा भी काफी हुई थी पर बाद में संजू बाबा के ड्रिंक की लत की वजह से माधुरी ने संजय दत्त को छोड दिया था। संजय और माधुरी ने साथ में कई फिल्म की है और काफी सारी हिट भी रही हैं। संजय दत्त ने अपने जीवन में 3 शादी की है। उनकी पहली शादी 1987 में अभिनेत्री ऋचा शर्मा से हुई थी, इस जोड़े को एक बेटी 1988 में हुई। 1996 में ब्रेन ट्यमर की वजह से उनकी मृत्यू हो गई थी। इसके बाद संजय ने दूसरी शादी 1998 में रिया पिल्लई नाम की एक मॉडल से की थी जो समय नहीं चली और 2005 में तलाक हो गया था। इसके बाद संजय ने 2008 में मान्यता से शादी की। इसके बाद 2010 में उन्हें जुड़वा बच्चे हुए।

संजय दत्त के जीवन में विवादों की लहर
संजय ने अपने करियर की शुरूआती दौर में ही विवादों में रहे है। संजय ने अपने फिल्मों की शुरूआत 1972 में फिल्म रेशमा और शेरा में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। इसके बाद उन्होंने 1981 में रॉकी से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। इसके बाद सबसे पहला विवाद 1982 में उनसे जुड़ा, जब उन्होंने अवैध ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार करके 5 महीने तक कैद में रखा गया था।

1993 में हुए मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट के दौरान अवैध हथियार रखने के लिए टाडा के तहत गिरफ्तार होने से जुडा है। इसके लिए वो दो साल तक जेल में भी रहे थे। लेकिन अक्टूबर 1995 में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गय था। फिर एक बार दिसंबर 1995 में उन्हें गिरफ्तार कर उन्हें अप्रैल 1997 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

2006-2007 के दौरान वे पुणे के आर्थर रोड़ जेल में 7 महिने तक रहे। 31 जुलाई 2007 को टाडा अदालत ने अवैध हथियार रखने के आरोप में उन्हें 6 साल की सजा सुनाई, जिसके बाद उन्हें पुणे के यरावदा जेल में ले जाया गया था। 20 अगस्त 2007 को कुछ दिन के लिए जमानत पर रिहा होने के बाद उन्हें फिर से 22 अक्टूबर 2007 को जेल में वापस जाना पडता था। 27 नवंबर 2007 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पूर्ण जमानत दे दी। 21 मार्च 2013 को भारत की सर्वोच्च न्यायलय ने उनके अच्छे आचरण को देखते हुए सजा 6 से 5 साल कर दिया।

संजय दत्त के अवार्ड और उपलब्धियां
संजय दत्त को 2004 में सेलेब्रिटी स्टाइल मेल के लिए बॉलीवुड फैशन का अवार्ड मिला था।
संजय दत्त को 2006 में आई फिल्म मुन्ना भाई के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के द्वारा उन्हें पुरूस्कार प्राप्त हो चुका है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories