ज़ी हिंदुस्तान की प्रोड्यूसर एंकर नैना यादव (पूर्व एंकर न्यूज़18इंडिया) को आज दिल्ली में अखिल भारतीय स्वतन्त्र पत्रकार एवं लेखक संघ द्वारा राष्ट्रीय मीडिया सम्मान से सम्मानित किया गया। नैना यादव को ये सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु और जी हिंदुस्तान के लिए बॉर्डर पर विशेष कवरेज हेतु दिया गया। नैना यादव मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं जिन्होने भास्कर समूह के चैनेल BTV NEWS से करियर की शुरुआत की ,इसके बाद ज़ी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज़, न्यूज़ 18 इंडिया में काम किया और अभी जी हिंदुस्तान में कार्य कर रही हैं।