Wednesday, September 6th, 2017 23:12:37
Flash

इन आहारों के आयुर्वेदिक फायदे आपको रखेंगे सेहतमंद




Health & Food

यूं तो हम रोजाना कितने ही आहारों का सेवन करते हैं, हर किसी के अपने फायदे होते हैं। हर आहार हमारे स्वास्थ को सेहतमंद बनाता है। लेकिन क्या आप ऐसे आहारों के बारे में जानते हैं, जिनके आयुर्वेदिक फायदे आपको हमेशा के लिए हेल्दी बनाएं। नहीं ना, दरअसल, आयुर्वेद की उत्पति संस्कृत शब्द से होती है, जिसका अर्थ होता है ‘जीवन और दीर्घायु का विज्ञान’। आयुर्वेद में शामिल आहारों से कई बीमारियों का इलाज संभव होता है। इस पद्धति में माना जाता है कि स्वस्थ तन-मन के लिए आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज हम आपके लिए कुछ आहारों के आयुर्वेदिक फायदों के बारे में आपको बता रहे हैं ।

हरी मिर्च: भारत के बाहर लोग हरी मिर्च को तेज मानते हैं। पर हकीकत ये है कि हरी मिर्च हमारी डाइट में जरूरी होती है। ये आपको कई तरह की बीमारियों से बचाती है। इसमें मौजूद डाइट्री फाइबर्स पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं।

हल्दी: हल्दी का प्रयोग भारत में आज नहीं प्राचीनकाल से किया जाता है। हल्दी में मौजूद गुण स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए प्रभावी होते है। आयुर्वेद में इसका प्रयोग हीलिंग के लिए किया जाता है। हल्दी में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हमें बीमारियों से बचाता है।

पपीता: कैंसर के इलाज में पपीते के बीच बहुत प्रभावी होते हैं। इसमें मौजूद घटक कैंसर और ट्यूमर जैसी बीमारियों को बढ़ने से रोक देते हैं। इन बीजों में एंटी बैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं।

लहसुन: आयुर्वेद का मानना है कि दिन में एक लहसुन की कली खाना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। लहसुन एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। पेट से जुड़ी समस्याओं के उपचार में लहसुन रामबाण का काम करता है। जोड़ों के दर्द के लिए भी ये प्रभावी होता है।

अदरक: आयुर्वेद में अदरक को जोड़ों के दर्द, मतली और गति के कारण होने वाली परेशानी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अदरक को स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलोन कैंसर के इलाज में भी बहुत लाभदायक पाया गया है।

इन आहारों के फायदों के बारें में पढ़ने के बाद आप भी आज से ही इन्हें अपने भोजन में शामिल जरूर करें। ये आपकी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

स्वास्थ्य के साथ दिमागी मलेरिया का इलाज भी करती है हल्दी
अब आयुर्वेद से होगा कैंसर का इलाज, वैज्ञानिकों ने खोजी आयुर्वेदिक दवाई

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories