Friday, September 1st, 2017 18:28:11
Flash

200 रूपए के नोट में है ये ख़ास फीचर्स, जो आपको बताएंगे इसकी असलियत




200 रूपए के नोट में है ये ख़ास फीचर्स, जो आपको बताएंगे इसकी असलियतBusiness

Sponsored




हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 200 रूपए का नोट जारी किया है। पूरे भारत में ये नोट कौतूहल का विषय बना हुआ है क्योंकि इससे पहले कभी 200 रूपए का कोई नोट लॉन्च नहीं हुआ था। ये भारत में पहली बार है जब 200 रूपए का कोई नोट आरबीआई ने लॉन्च किया हो। अब नोट लॉन्च किया है तो इसे पहचानेंगे कैसे। इसके लिए हम आपको बताएंगे 200 रूपए के नोट के कुछ ख़ास फीचर्स जिनसे आप इस नोट की पहचान कर पाएंगे।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि ये नोट अन्य नोट की ही तरह दिखता है जिन्हें आरबीआई ने नोटबंदी के बाद से लॉन्च किया है। अभी कुछ दिनों पहले ही आरबीआई ने 50 रूपए का भी नया नोट जारी किया है जिसे देखते हुए आप ये अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आरबीआई अब बाकी के नोटों को भी इसी पैटर्न में लाएगी।

<
>

-बात इस नोट के रंग की करें तो ये ब्राइट येलो यानि हल्का पीला रंग का है।

-इस नोट के आगे और पीछे देवनागरी में 200 रूपए लिखा है।

-नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर बीच में है। बाकी के नए नोट में भी बीच में ही तस्वीर दी गई है।

-बीच में सिक्योरिटी धागा दिया गया है जिसमें आरबीआई लिखा है और ये अपना रंग भी बदलता है।

-गर्वनर का लिखा गारंटी क्लॉज है जिस पर उर्जित पटेल के सिग्नेचर है।

-इस नोट में जो 200 रूपए नीचे लिखा हुआ है वो भी रंग बदलता है। वो आपको कभी नीला तो कभी हरा दिखेगा।

-नोट की दाई तरफ अशोक स्तंभ का चिन्ह दिया हुआ है।

-नोट की बाई ओर महात्मा गांधी की फोटो वाटरमार्क में दी गई है।

-नोट के पिछले भाग में छपाई का साल दिया हुआ है।

-नोट के पिछले भाग में जहां सफेद पट्टी है वहां स्वच्छ भारत का स्लोगन दिया गया है।

-नोट के पिछले भाग में सांची स्तूप की फोटो दी गई है।

-नोट पर कुल 17 भाषाएं उपयोग की गई है। जिनमें से 15 भाषाओं में नोट के बीच में 200 रूपए लिखा है।

-इस नोट में एक नई बात है जो ये है कि इसमें दृष्टिहीनों के लिए साइड में ब्लीड लाइन दी है जो इस बार अलग हैं। पिछले नोटों में सिर्फ आड़ी लाइनें होती थी इस नोट में आड़ी लाइन और दो गोले हैं जो ये बताएंगे कि ये 200 का नोट है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories